Wednesday, November 26, 2008

मुंबई पर एक और आतंकी हमला

मुंबई में आतंकवादियों के अनेक दस्ते घुस आए हैं और इनहों ने सोलह अलग - अलग स्थलों पर हमला करने की ख़बर आई है। मुंबई की दो पाँच-सितारा होटल - ओबेरॉय एवम ताज में आतंकी घुस आए हैं और कई लोगों को बंधक बना लिया है। बंधकों में कई विदेशी सैलानी भी हैं।
उधर नगर में जगह - जगह पर अंधा - धुंध गोलीबारी की गई है। अब तक ८० लोगों के मारे जाने की एवम २०० लोगों के घायल होने की ख़बर है। बताया जा रहा है कि ये आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसे। भारत के इतिहास में यह सब से बड़ा आतंकी हमला है। इस प्रकार का फ़िदायीन हमले की घटनाएँ अब तक सिर्फ़ कश्मीर में देखी - सुनी जाती थी।

No comments: